Skip to main content
kundali me grah kaise kam karate hai
कुंडली में ग्रहो के परिणाम
- सूर्य कुंडली में पिता का और आत्मविश्वास का करक ग्रह माना गया
है । सूर्य अगर केतु या राहु से युति कर रहा हो तो जातक में आत्मविश्वास
की कमी पायी जाएगी । सूर्य तुला राशि में नीच फल प्रदान करता है परिणाम
स्वरुप पिता से मनमुटाव होगा । पिता जिम्मेदारी नहीं निभायेंगे ।
- कुंडली में चन्द्रमा माता का कारक ग्रह माना गया है । चन्द्रमा
वृश्चिक राशि में नीच फल प्रदान करता है । इससे माता के सुख में कमी आ जाती
है।
- मंगल कुंडली में भाई का कारक माना गया है । कर्क राशि में मंगल
नीच फल प्रदान करता है । इससे जातक दुःसाहसी होगा । यदि कुंडली में मंगल
नीच हो , तो वह जातक अपने भय और ग़ुस्से पर काबू नहीं कर सकता । इससे हानि
हो सकती है ।
- बुध कुंडली में अपने उम्र से कम आयु की बहन का कारक माना है ।
मीन राशि में बुध नीच फल प्रदान करता है । अगर कुंडली में नीच बुध हो तो
जातक में समझने की शक्ति और बुद्धि कम होती है ।
- बृहस्पति कुंडली में गुरुजन और अपने से बड़े लोग जो हमें
मार्गदर्शन करते है, उनका कारक माना गया है । इसलिए उनको गुरु भी कहा जाता
है । मकर राशि में गुरु नीच फल प्रदान करता है । अगर स्त्री की कुंडली
में गुरु नीच हो तो वैवाहिक जीवन में बड़ी कठिनाई होती है । शिक्षा में भी
कमी रह जाती है । पुत्र प्राप्ति में भी अडचने आती है । तरक्की नहीं हो
पाती।
- शुक्र कुंडली में अपने प्रेमी का कारक माना जाता है । शुक्र
कन्या राशि में नीच फल प्रदान करता है । अगर पुरुष की कुंडली में शुक्र नीच
राशि में हो तो वैवाहिक जीवन ख़राब होता है । उसके अनेक स्त्रियों से
शारीरिक संबंद होते है । जीवन में विलासिता नहीं होती ।
- शनि कुंडली अपने से काम दर्जे के लोग होते है उनका कारक माना गया है । मेष राशि में शनि नीच फल प्रदान करता है ।
- राहु धनु और वृश्चिक राशि में नीच फल प्रदान करता है । कुंडली
राहु नीच होने से जड़ा बुरा असर होता है । ऐसे जातक को इलेक्ट्रिक वस्तु से
संभल कर रहना चाहिए।
- केतु वृषभ और मिथुन राशि में नीच फल प्रदान करेगा । इससे व्यक्ति तामसिक वृत्ति का हो सकता है ।
Comments
Post a Comment