sapane ka matlab kya hota hai bataye
सपनो का मतलब
आम तोर पर इंसान सोते समय हर दिन सपने देखता है | पर कुछ ही
सपने वह याद रख पाता है | जरुरी नहीं है की हर गलत सपने का अर्थ गलत ही हो | दिनके समय देखे सपने शायद सच नहीं होते |
जो सपने सुभह ४ से ६के दरम्यान आते है वह कुछ दिन में घटित हो
सकते है | २ से ४ के दरम्यान आनेवाले सपने कुछ महीनो में कभी भी
घटित हो सकते है |
- सपने में भुत या प्रेत आत्मा दिखाई दे तो बहुत दिनों की अडचने दूर होंगी और पैसा भी मिलेगा | यह शुभसंकेत है |
- सपने में प्रकाश दिखाना बहुत शुभ संकेत है , फलस्वरुप जातक को नयी दृष्टी और ज्ञान प्राप्त होगा |
- सपने में पहलवान देखने से जातक अगर कमजोर है तो उसे तंदुरुस्ती मिलेगी और सेहत सुधरेगी।
- सपने में जातक अगर कोई विदेशी देखता है तो उसके व्यापर या अन्य किसी कारन से विदेशो में या विदेशी लोगो से मिलना जुलना या मैत्री हो सकती है |
- सपने में अगर मधुर नाच गाना दिखे तो शुभ संकेत है वरना उसका उल्टा मतलब समजना चाहिए |
- सपने में पगड़ी दिखने से जातक समाज में जाना माना हो जायेगा|
- सपने में सोना दिखे तो शुभ संकेत नहीं है|
- सपने में उल्लू देखना भारत में तो बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि वह वैभव की देवी माता लक्ष्मी का वाहन है | जातक को वैभव प्राप्त हो सकता है | पर बहुत सारे यूरोपीय देशो में दुर्भाग्य से उल्लू को अशुभ समझकर मार दिया जाता था| ऐसा नहीं करना चाहिए |
- सपने में सुन्दर नायिका दिखे तो शुभ संकेत है| जातक को सांसारिकउपभोग मिलेगा |
- सपने में पंख देखने से जातक की काल्पनिक सोच विचार की शक्तिमिलेगी और उससे काम भी करेगा|
- यदि सपने में कन्जूश दिखाई देता हैतो काम में अनेक अडचने
आयेंगीं| - सपने में चोट होने से जातक शत्रुओ पे विजय प्राप्त करेगा | अडचने दूर होंगी| रोग दूर होंगे|
- सपने में जादूगर दिखाई दे तो जातक को कोई करीबी या भाई
विश्वास हनन करके दोखा देगा | - सपने में जुवा देखे तो अगर जातक जीत देखता है तो फायदा होगा
नहीं तो घाटा होगा | - सपने में छोटा लड़का या लड़की दिखे तो परिवार में नया जन्म होगा |
- सपने में शरीर में घाव होने से भी परिवार में नया जन्म का सूचक है|
- सपने में भाई या बहन दिखे तो उनसे मदत मिलेगी |
- सपने में शेर दिखाई दे तो सामर्थ्य में वृद्धि होगी|
- सपने में रेलवे या रेलवे इंजिन देखना शुभ संकेत नहीं है | जातक को अनेक मुसीबतो का सामना करना पड़ेगा |
- सपने में दात देखना रिश्तेदार से संबधित होता है |
Comments
Post a Comment